कछौना, हरदोई। शासन के निर्देश पर नगर पंचायत कछौना पतसेनी में बुधवार को ”10 तक डोर टू डोर अभियान” को अधिशासी अधिकारी राम बदन यादव द्वारा डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन की गाड़ियों को झंडी दिखाकर शुभारंभ किया गया।
नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी एवं लिपिक के द्वारा नगर पंचायत के समस्त सफाई कर्मचारियों के साथ नगर के स्टेशन चौराहा मुख्य मार्ग तथा वार्ड संख्या 5 ठाकुरगंज नट पुरवा होते हुए नगर पंचायत कार्यालय तक एक रैली का आयोजन किया गया। जिसमें लोगों को गीला कूड़ा एवं सूखा कूड़ा अलग अलग करते हुए प्रातः 10 बजे तक सफाई कर्मचारी को देने हेतु प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी रामबदन यादव, लिपिक जे०बी० सिंह, सुपरवाइजर विवेक मिश्रा, शीबू, संतोष, रुद्रांश एवं नगर पंचायत के कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
रिपोर्ट – पी०डी० गुप्ता