कौशांबी/प्रयागराज। आरती वर्मा पत्नी मनमोहन वर्मा 328 चक रघुनाथ, नैनी बाजार थाना नैनी जनपद प्रयागराज की रहने वाली आरती वर्मा पत्नी मनमोहन वर्मा को आए दिन उनके ससुराल के लोग प्रताड़ित करते रहते हैं । जिसकी शिकायत थाना नैनी तथा चौकी पर प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाती रही परंतु उस पर आज तक कोई कार्यवाही नहीं की गयी ।
घटना 3/1/2021 की है समय 1:12 शाम की है । आरती वर्मा की ससुराल के लोग आरती वर्मा के घर का ताला तोड़कर जेवर तथा रुपए लूट ले गए तथा घर में जो भी सामान था सब उठाकर रोड पर फेंक दिया और तोड़ भी डाला । आरती वर्मा की सास शोभा वर्मा तथा उनके पुत्र अंकुर, रमेश तथा उज्ज्वल ने मिलकर के आरती वर्मा के घर में घुसकर तोड़फोड़ की तथा जेवर व रुपए लूट कर उठा ले गए। उस समय आरती वर्मा अपने मायके में थी । उसकी तबीयत भी खराब थी । उनके पति घर पर भी नहीं थे । किसी तरीके से आरती वर्मा ने हिम्मत करके इसकी सूचना अपने पति मनमोहन वर्मा को दी जिस पर मनमोहन वर्मा ने चौकी इंचार्ज साहब को फोन करके घटना की जानकारी दी । चौकी इंचार्ज दो सिपाहियों को लेकर के मौक़ा-ए-वारदात पर पहुंचे तथा सड़क पर फेंके हुए सामान को आरती वर्मा के घर में रखवाया। परंतु गहना व रुपए अभी तक नहीं दिया गया।
शोभा देवी तथा उनके पुत्र गुंडई करते चले आ रहे हैं जिसकी सूचना थाना नैनी तथा पुलिस चौकी नैनी को भलीभांति है । परंतु उस पर आज तक कोई भी कार्यवाही नहीं किया गया। शोभा देवी अज्ञात लड़कों को दारू तथा गांजा अपने घर पर पिलाकर दबंगई तथा गुंडई करवाती हैं। आरती वर्मा पुलिस प्रशासन तथा योगी सरकार से न्याय की गुहार लगा रही हैं कि उसे न्याय दिलाया जाए । अब देखना यह है कि आरती वर्मा को कब तक न्याय मिल सकता है ?