शराबी ने पुनर्वास केंद्र में किया हंगामा

               हरदोई- जिला अस्पताल के परिसर में स्थित पुनर्वास केंद्र में एक शराबी ने जमकर हंगामा काटा। उसके हंगामे को सुनकर यू पी 100पुलिस को सूचना दी गई। लेकिन खबर लिखे जाने तक यूपी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। हालांकि इस मामले की जानकारी जिला अस्पताल की सीएमएस के पास पहुंची। जिसके बाद मामला शांत कराया गया। शराबी के हंगामे को लेकर पुनर्वास केंद्र के कर्मचारियों में काफी रोष है।