अवैध सिलेंडर की रोकथाम में डीएसओ का नहीं मिलता साथ

  • नगर पंचायत ने जलवाये अलाव ठंड से मिली राहत ।

पाली (हरदोई)- कोहरे और ठंड से आम जनजीवन पूरी तरह से प्रभावित हो गया है । भीषण ठंड को देखते हुए एसडीएम और पाली चेयरमैन के निर्देश पर नगर पंचायत द्वारा नगर में दर्जनों स्थानों पर अलाव जलवाए गए हैं । जिससे नगर के लोगों को राहत मिली है ।

भीषण ठंड को देखते हुए एसडीएम और पाली चेयरमैन दीपा अवस्थी के निर्देश पर नगर पंचायत द्वारा प्राथमिकता के आधार पर नगर में अलाव जलवाये जा रहे । अलाव जलने से नगरवासियों को ठंड से राहत मिली है । पाली कस्बे के बस अड्डा चौराहा, थाना चौराहा, बाजार, सुन्दर चौराहा, भूदर मंदिर, बिरहाना मैरिज हाल, इमाम वाडा, बरगद चौराहा, पुराने बैरियर, मियां मेंहदी चौराहा, डाकघर आदि स्थानों पर अलाव जलवाये गये । जिससे लोगों को हाड़ कंपाऊ ठंड में कुछ हद तक राहत मिली है ।