जल निकासी न हो पाने से दातागंज के पापड़ गांव से पलिया को जाने वाले मार्ग पर भरा पानी

दातागंज से रवि सक्सेना की रिपोर्ट :

दातागंज – दातागंज में एक बार फिर से बारिश आफत बन गई है। शनिवार की सुबह से हो रही बारिश के बाद दातागंज के अधिकांश गांव जलमग्न हो गए हैं।

दातागंज के पापड़ गांव से पलिया को जाने वाले मार्ग पर बारिश होने के बाद से पानी भरा है जिसका कहीं निकास नहीं है । जिससे लोगों को निकलने में बहुत मुश्किल उठानी पड़ती है । हालाँकि बारिश के बाद मौसम सुहाना हो गया है। लोगों ने गर्मी से राहत महसूस की है।