कस्बे के ईदगाह पर अदा की गई विशेष नमाज

कछौना, हरदोई। कछौना के ईदगाह पर कस्बा सहित दूरदराज ग्रामीण क्षेत्र के हजारों नमाजियों ने ईदगाह पर नमाज पढ़ी, नमाज अदा करने के बाद सभी एक दूसरे के गले लगाकर ईद की बधाइयां दी। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल के साथ प्रशासनिक अमला मुस्तैद रहा।

हजारों नमाजियों ने देश में शांति और अमन चैन भाईचारा की दुआ मांगी। ईद की खुशियां एक-दूसरे से साझा की। हर तरफ खुशियों का माहौल रहा, बूढ़े बुजुर्ग युवा बच्चे ईद का आनंद उठा रहे थे। महिलाओं ने घरों में तरह-तरह के पकवान तैयार किए जो एक दूसरे को खुशी से खिला रहे थे। ईद की खुशी अपनों में नहीं बल्कि सभी में बांटने का पर्व है। ईद हमे बराबरी का संदेश देता है। हम सब समझे सौहार्द सामंजस्य, सहयोग, समरसता और समझदारी की मुख्य दुकान है। यही ईद का त्यौहार है। नगर पंचायत द्वारा पूरे कस्बे में सफ़ाई व्यवस्था चाक चौबंद रखी गई। जगह जगह चूना डाला गया।

इस अवसर पर पूर्व नगर प्रमुख पति जगदीश गुप्ता, नगर प्रमुख प्रतिनिधि विकास विश्वकर्मा उर्फ गोल्डी, सभासद मेराज मंसूरी, अभय कुमार सिंह उर्फ टिंकू, रंजीत राव गौतम, प्रधान मोहम्मद नसीम, वारिस मियां, राशिद आदि ने एक दूसरे के गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी।

रिपोर्ट – पी०डी० गुप्ता