22 फरवरी 2018 को होने वाले सदस्य ग्राम पंचायत, प्रधान एवं सदस्य क्षेत्र पंचायत के होने वाले निर्वाचन के लिए जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत एवं नगरीय निकाय पुलकित खरे ने ब्लाकवार निर्वाचन अधिकारी व सहायक निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किये है ।
जिलाधिकारी ने विकास खण्ड हरपालपुर के लिए पशु चिकित्साधिकारी डा0 संतोष कुुमार को निर्वाचन अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी हरपालपुर को सहायक निर्वाचन अधिकारी के रूप में नियुक्त किया है। इसी प्रकार ब्लाक माधौगंज के लिए पशु चिकित्साधिकारी डा0 श्याम त्रिपाठी सुरसा को निर्वाचन अधिकारी व अवर अभियंता ग्रा0वि.अभि0सेवा जितेंन्द्र सिसौदिया माधौगंज को सहायक निर्वाचन अधिकारी, ब्लाक अहिरोरी के लिए पशु चिकित्साधिकारी अहिरोरी डा0 कोपल बिहारी को निर्वाचन अधिकारी व अवर अभियंता सिंचाई खुशीराम को सहायक निर्वाचन अधिकारी,ब्लाक टड़ियावां के लिए चकबन्दी अधिकारी टड़ियावां देवेन्द्र सिंह को निर्वाचन अधिकारी व अवर अभियंता लद्यु सिंचाई अहिरोरी को सहायक निर्वाचन अधिकारी, ब्लाक सुरसा के लिए भूमि संरक्षण अधिकारी प्रथम अरविन्द कुमार विश्वकर्मा को निर्वाचन अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी सुरसा को सहायक निर्वाचन अधिकारी, ब्लाक बावन के लिए खण्ड विकास अधिकारी बावन को निर्वाचन अधिकारी व अवर अभियंता ग्रा0अभि0 सेवा संजीव कुमार दीक्षित को सहायक निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया है ।
विकास खण्ड हरियावां के लिए खण्ड विकास अधिकारी हरियावां को निर्वाचन अधिकारी व स0वि0अ0 समाज कल्याण श्रीकान्त मिश्रा को सहायक निर्वाचन अधिकारी, ब्लाक बिलग्राम के लिए उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा0विमल कुमार को निर्वाचन अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी रमेश चन्द्र यादव को सहायक निर्वाचन अधिकारी, ब्लाक बिलग्राम के लिए पशु चिकित्साधिकारी मल्लावां डा0 हरिकान्त को निर्वाचन अधिकारी व स0वि0अ0कोथावां जगत सिंह को सहायक निर्वाचन अधिकारी, ब्लाक भरखनी के लिए खण्ड विकास अधिकारी भरखनी को निर्वाचन अधिकारी व अवर अभियंता ग्रा0अभि0सेवा को सहायक निर्वाचन अधिकारी, ब्लाक शाहाबाद के लिए खण्ड विकास अधिकारी शाहाबाद को निर्वाचन अधिकारी व स0वि0अ0 राजेन्द्र कुमार गुप्ता को सहायक निर्वाचन अधिकारी तथा ब्लाक पिहानी के लिए चकबन्दी अधिकारी पिहानी मनोहर लाल को निर्वाचन अधिकारी व स0वि0अ0 हर्ष अरविन्द को सहायक निर्वाचन अधिकारी बनाया गया है ।
जिलाधिकारी ने इसी तरह विकास खण्ड कोथावां के लिए पशु चिकित्साधिकारी डा0 अनवर आलम को निर्वाचन अधिकारी व सहा0वि0अ0कृषि रामदास को सहायक निर्वाचन अधिकारी, ब्लाक भरावन के लिए खण्ड विकास अधिकारी भरावन अजीत कुमार सिंह को निर्वाचन अधिकारी व अवर अभियंता लद्यु सिंचाई मंसूर आलम को सहायक निर्वाचन अधिकारी, ब्लाक कछौना के लिए खण्ड विकास अधिकारी कछौना पी0एन0यादव को निर्वाचन अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी कृषि को सहायक निर्वाचन अधिकारी, ब्लाक बेंहदर के लिए पशु चिकित्साधिकारी डा0 एस0के0मिश्रा को निर्वाचन अधिकारी व सहा0वि0अ0कृषि सुबेदार वर्मा को सहायक निर्वाचन अधिकारी तथा ब्लाक टोडरपुर के लिए चकबन्दी अधिकारी सण्डीला को निर्वाचन अधिकारी व अवर अभियंता लद्यु सिंचाई अजयपाल सिंह को सहायक निर्वाचन अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है ।
जिलाधिकारी ने आरक्षित में चकबन्दी अधिकारी सदर राज कुमार सिंह वैश्य को निर्वाचन अधिकारी व सहायक चकबन्दी अधिकारी राघवपुर अनिल कुमार यादव को सहायक निर्वाचन अधिकारी, चकबन्दी अधिकारी हरपालपुर आनन्द प्रकाश श्रीवास्तव को निर्वाचन अधिकारी व चकबन्दी अधिकारी धर्मपुर अनन्त सिंह को सहायक निर्वाचन अधिकारी, पशु चिकित्साधिकारी बावन बी0पी0सिंह को निर्वाचन अधिकारी व चकबन्दी अधिकारी अब्दुला नगर सुरेन्द्र कुमार त्रिपाठी को सहायक निर्वाचन अधिकारी, पशु चिकित्साधिकारी पिहानी रमाकान्त गौतम को निर्वाचन अधिकारी व चकबन्दी अधिकारी टेनी उमेश चन्द्र पाण्डेय को सहायक निर्वाचन अधिकारी, पशु चिकित्साधिकारी साण्डी डा0 धमेन्द्र सिंह को निर्वाचन अधिकारी व सहायक चकबन्दी अधिकारी किला पण्डरवां बराती लाल को सहायक निर्वाचन अधिकारी तथा पशु चिकित्साधिकारी हरियावां डा0 संजीव कुमार को निर्वाचन अधिकारी व सहायक चकबन्दी अधिकारी बैनामउ् संजय कुमार को सहायक निर्वाचन अधिकारी के रूप में तैनात किया गया है ।