प्रधान पर लगा खेत की फसल नष्ट करने का आरोप

बिना चकरोड खेत से जबर्दस्ती बना रहे सड़क

           हरपालपुर-  विकासखंड की ज्यूरी चंद्रमपुर ग्राम पंचायत के मजरा झबरिया गांव निवासी धर्मेंद्र व महेंद्र ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र भेजकर ग्राम प्रधान पर चकरोड न होने के बावजूद मनरेगा योजना से जबरदस्ती खेत की फसल बर्बाद कर मिट्टी डालकर सड़क बनाने का आरोप लगाया है।
         डी.एम. को भेजे शिकायती पत्र में कहा गया है  कि झबरिया से सुल्तानपुर तक मनरेगा योजना के तहत मिट्टी डालकर कच्ची सड़क बनाई जा रही है। आरोप है कि खतौनी में मौके पर चकरोड नहीं है। फिर भी ग्राम प्रधान सरिता के पति हरिकरन द्वारा जबर्दस्ती खेत में खड़ी सरसों व आलू की फसल बर्बाद कर सड़क बनाई जा रही है। पीड़ितों ने जिलाधिकारी से निर्माण कार्य बंद कराने की मांग की है।