विगत दिनों बोर्ड परीक्षा के बन्डल गायब होने का संज्ञान गम्भीरता से लेते हुए जिलाधिकारी पुलकित खरे द्वारा इसमें संलिप्त लोगो पर उ0प्र0 सार्वजनिक शिक्षा अनुचित साधन निवारण अधिनियम की धारा 54/18- 409/120 के तहत एफ0आई0आर0 दर्ज कराकर गिरफ्तारी करायी गयी है ।
जिलाधिकारी के निर्देश पर आरआईओ मुरलीपुर पीआईएस टड़ियावां, प्रधानाचार्य श्रीकृष्ण यादव, आरआईओ मोहनपुरवा, रारा पीआईएस, टड़ियावां परीक्षा प्रभारी, आरआईओ जियो पीआईएस कोतवाली देहात, सहायक अध्यापक राममूर्ति, आरआईओ नन्हे पीआईएस कोतवाली देहात, लिपिक ओम प्रकाश पाण्डेय, आरआईओ अहरापुर बरगावां पीआईएस कोतवाली देहात, विक्रम चालक रामबाबू अग्निहोत्री तथा आरआईओ महोलिया शिवपार पीआईएस कोतवाली देहात प्रधानाचार्य अनुराग यादव को पुलिस द्वारा गिरफतार कर जेल भेज दिया गया । इस सम्बन्ध में जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षा जैसे अति महत्वपूर्ण कार्य में बाधा डालने एवं ऐसे कृत्य करने वालों पर सख्त कार्यवाही की जायेगी ताकि लोगों को सबक मिले और आगे कोई भी व्यक्ति ऐसा करने की दुसाहस न कर सके ।