राजेश पुरोहित (भवानीमंडी)
दिल्ली :- साहित्य संगम संस्थान दिल्ली की बिहार इकाई के तत्वाधान में संपादित पहली पुस्तक “ॐ” सृष्टि का सार” का भव्य विमोचन संपन्न हुआ।
निक्की शर्मा रश्मि ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राजवीर सिंह मंत्री के कर कमलों द्वारा मां दुर्गा की भक्ति वेला में या विमोचन हुआ। संस्थान ने सभी रचनाकारों का धन्यवाद ज्ञापन किया । रचनाकारों ने “ॐ सृष्टि का सार” के लिए इतनी सुंदर रचनाओं का सृजन किया है । साथ ही संपादक मंडल को भी बधाई दी कि उसने बहुत ही सुंदर रचनाओं को एकत्रित कर इस पुस्तक को आज हम सबके सामने रखा। आप भी इसे जरूर पढ़ें। “ॐ सृष्टि का सार” पुस्तक पूरी तरह मन में उतर जाएगी। श्री राजवीर सिंह जी ने संपादक मंडल के रोहित रोज, मिथलेश सिंह मिलिंंद, स्नेहलता द्विवेदी, ज्योति सिन्हा, रुचिका राय और महेंद्र कुमार मद्धेशिया जी सभी को शुभकामनाएं दी।