कछौना, हरदोई। क्षेत्रीय वन रेंज कछौना में तैनात बीट प्रभारी राजेंद्र प्रताप सिंह के सेवानिवृत्त होने पर विदाई कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। उनके सेवा कार्यों की सराहना की गई। उनके उज्ज्वल भविष्य व बेहतर स्वास्थ्य की सभी शुभचिंतकों ने शुभकामना दी।
वन क्षेत्राधिकारी रामचंद्र ने उनके कार्यों की सराहना करते हुए कहा इनके अथक प्रयास से ऊसर भूमि पर भी बेहतरीन कामीपुर पौधशाला तैयार की गई थी। जिससे क्षेत्र के सभी विभागों व सार्वजनिक स्थलों पर पौधारोपण कार्यक्रम किया जाता था। जिसके चलते शारदा नहर के समकक्ष सूखी पड़ी शारदा लखनऊ हरदोई मार्ग पर नहर में डबल नहर पुल के पास में पौधारोपण कर क्षेत्र में हरेभरे पर्यावरण के लिए एक अलग पहचान बनाई। वहां के वातावरण का हरा भरा माहौल देखकर अनायास आनंदित हो जाते हैं। राहगीरों का तनाव वहां पर गायब हो जाता है। क्षेत्र में इस उल्लेखनीय कार्य को हमेशा याद रखा जाएगा। उनके अच्छे कार्यों के चलते लखनऊ मंडल की टीम द्वारा भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया है। क्षेत्र को उन्होंने परिवार की तरीके से पाला-पोषा है। गलत कार्य करने वालों के खिलाफ वह सख्ती से कदम उठाते थे, निड़र साहसी व्यक्ति हैं। अपने अच्छे कार्यों की बदौलत वह विभागीय अधिकारियों से भी लड़झगड़ जाते थे। वह अच्छे कार्यों के चलते आज तक बेदाग रहें। उन पर 32 वर्ष सेवा के दौरान कोई भी ब्लेम नहीं लगा है। वह साफ दिल नेक इंसान हैं। इस पल को यादगार बनाने के लिए वन रेन्ज कार्यालय में पौधा रोपित किया गया। सहयोगी साथियों ने इनके साथ किए गए ड्यूटी के दौरान कार्यों को साझा किया। अपने साथियों का प्यार पाकर वन कर्मी अभिभूत हो गए। शुभचिंतकों और सहयोगी साथियों ने माला पहनाकर/शाल ओढ़ाकर व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर वन क्षेत्राधिकारी रामचंद्र, वन दरोगा सुशील कुमार, वनरक्षक के०पी० सिंह, रविंद्र प्रसाद, सुरेंद्र त्रिपाठी, नगर पंचायत कछौना पतसेनी के लिपिक जय बहादुर सिंह, हरिनाम, ग्राम प्रधानगण व मीडियाकर्मी साथियों ने भावभीनी विदाई दी।
रिपोर्ट – पी०डी० गुप्ता