पूर्व आईएएस चंद्रप्रकाश ने बालामऊ विधानसभा में सामाजिक बदलाव की मुहिम शुरू कर दिया सन्देश

कछौना (हरदोई) : पूर्व आईएएस चंद्रप्रकाश ने सरकारी सेवा से निवृत्त होने के बाद बालामऊ विधानसभा में सामाजिक बदलाव की मुहिम के साथ भाजपा के बैनर तले एक विकल्प के रूप में अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज करायी है। प्रख्यात व्यवसायी व समाजसेवी जगदीश गुप्ता इस मुहिम में चन्द्रप्रकाश के साथ नज़र आए और परोक्ष रूप से कार्यक्रम के सूत्रधार की भूमिका में दिखे।

यू०जे० लान, कछौना में ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य जिला पंचायत सदस्य सम्मान समारोह में पूर्व आईएएस चंद्र प्रकाश ने संबोधित करते हुए कहा कि गाँव विकास की पहली कड़ी है। गाँव मजबूत होंगे तो राष्ट्र भी मजबूत होगा। आजादी के 75 वर्ष बीत जाने के बाद भी आज समाज में असमानता, शिक्षा की कमी व बेरोजगारी से देश जूझ रहा है। सभी की भागीदारी से देश को मजबूत किया जा सकता है। महात्मा गांधी ने ग्राम स्वराज की जो कल्पना की उसे हमे आगे ले जाना है।

युवाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल सरकारी नौकरी नहीं है। शिक्षा से हम एक अच्छे नागरिक बन सकें तभी शिक्षा का उद्देश सफल होगा। वर्तमान परिवेश में काफी आपाधापी है। लोगों के जीवन में शांति नहीं है। हमें स्वाभिमानी बनने के लिए सदैव अग्रसर होना चाहिए। वसुधैव कुटुंबकम् की भावना से जीवन जीना चाहिए।

श्री चन्द्रप्रकाश ने जनप्रतिनिधियों से कहा कि गाँव के सर्वांगीण विकास में आप सभी की जनप्रतिनिधियों का अहम योगदान है। इस अवसर पर एमएलसी प्रत्याशी गौरव पांडे ने भी अपने विचार रखे। उज्ज्वल वर्मा, पूर्व मंत्री उत्तराखंड ने संबोधित करते हुए शिक्षा ही एक हथियार है जिससे व्यक्ति अच्छा नागरिक बन सकता है। पूर्व विधायक वीरेंद्र वर्मा ने संबोधित करते हुए बालामऊ विधानसभा से हमारा पुराना रिश्ता है। क्षेत्र के विकास के लिए विधायक के कार्यकाल में कराये कार्यों के विषय में बताया। नगर पंचायत में जल निकासी हेतु दोनों तरफ एक नाले के निर्माण हेतु एक करोड़ 2700000 की धनराशि शासन से अपने भाई आईएएस चन्द्रप्रकाश की सहायता से स्वीकृत कराकर निर्माण कराया था। संडीला-कछौना जर्जर विद्युत लाइन को बदलवाने के लिए भी कार्य किया था। जिससे नागरिकों को काफी राहत मिली थी। उन्होंने कहा कि मैं सदैव सुख-दुःख में खड़ा मिला। इफको कंपनी के अधिकारी ए एन सिंह ने बेहतर खेती के उपाय के बारे में बताया। इसके अलावा खाद केंद्र के संचालक सर्वजीत सिंह के द्वारा स्टॉल भी लगाया गया। जिसमें विभिन्न कीटनाशक एवं अन्य दवाओं का प्रदर्शन किया गया। किसानों से अपील करते हुए कहा कि रासायनिक उर्वरक का प्रयोग कम करें जिससे हमारे स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ता है। मिट्टी की जांच अवश्य कराएं, जिससे आवश्यक उर्वरकों के ही प्रयोग करना पड़े।

मुख्यअतिथि ने ग्राम प्रधानों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों, जिला पंचायत सदस्यों आदिक उपस्थित सभी पंचायत प्रतिनिधियों का माला पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता जगदीश गुप्ता, डॉक्टर अनिल गुप्ता, रजनीश सिंह ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सिद्ध पाल मुकेश सिंह, मोहम्मद अजीज, मुकेश सिंह, मोहम्मद अजीज, बबलू कुमार, आलोक कुमार, विपिन कुमार वर्मा, पवन सिंह, कमलेश वर्मा, विनीत लाला, मेराज मंसूरी, जमील, प्रदीप गुप्ता, राजकुमार, राजेंद्र गुप्ता, निर्भय राजवंशी, श्रवण कुमार गुप्ता आदिक ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, जिला पंचायत सदस्य सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

कार्यक्रम का संचालन अधिवक्ता धनीराम श्रीवास्तव ने किया। कार्यक्रम के आयोजक रवि शंकर तिवारी अध्यक्ष हरदोई विकास समिति ने सभी का आभार व्यक्त किया।