ई-रिक्शा एजेंसी के दबंग मालिक ने ग्राहक के साथ की मारपीट

ग्राहक ई रिक्शे की बैटरी मे खराबी की शिकायत लेकर पहुंचा था एजेंसी

अझुवा, कौशांबी

प्राप्त जानकारी के अनुसार अझुवा नगर पंचायत वार्ड नं 03 शांति नगर निवासी प्रदीप मौर्या पुत्र अंबोस मौर्या ने बीते 24 सितंबर को अटसराय चौराहा स्थित रिद्धि सिद्धि एण्ड कंपनी से ई रिक्शा क्रय किया था। जिसकी बैटरी बैकअप ई एजेंसी संचालक ने 130 किमी बताई गई थी साथ ही उनके बताए अनुसार बैटरी बैकअप नही मिलने पर तुरंत बैटरी बदलाने का वादा किया था। परंतु ई रिक्शा की बैटरी क्रय करने के बाद से ही 90 किमी का बैक अप देते हुए तीन सप्ताह के भीतर 30 किमी के बैकअप पर आ गई। जिसकी शिकायत क्रेता प्रदीप कुमार एजेंसी जाकर बार-बार करता रहा। लेकिन फर्म का मालिक उसे आजकल करके टहलाते हुए वापस भेजता रहा।

आज प्रदीप पुन: ई रिक्शा लेकर एजेंसी पहुंचा और वादे के मुताबिक बैटरी बदलकर देने की बात पर अड़ गया। जिससे एजेंसी पर मौजूद राजू मिश्रा आगबबूला होते हुए उसके गंदी गालियां देकर उसकी गर्दन पकड़कर हाथ छोड़ दिया और अपने आदमियों को लाठी-डंडे लेकर मारने के लिए ललकारने लगा। जब प्रदीप ने उसके मान सम्मान के अपमान सहित मारपीट की शिकायत पुलिस से करने की बात की तो बोला तुझे जहां जाना हो जा, मेरा कोई कुछ नही कर पाएगा। प्रदीप ने मामले की लिखित शिकायत संबंधित थाना सैनी मे देकर कार्यवाही की मांग की है।