रामू बाजपेयी-
====================
पाली (हरदोई)- बुधवार और बृहस्पतिवार को हुई बरसात ने किसानों के चेहरों पर एक रौनक सी ला दी है।
जैसे ही बुधवार को सवेरा हुआ आसमान में गड़गड़ाहट के साथ बारिश होने लगी, जिसे देख किसानों ने राहत की सांस ली। हालांकि बारिश की वजह से आम जनजीवन और यातायात प्रभावित रहा ।
इस बारिश से किसानों को गेंहू, चना, मटर आदि की फसलों में काफी फायदा हुआ है जिससे उनके रुपयों के साथ साथ समय की भी बचत हुई है ऐसे में उनके चेहरों का खिलना लाजिमी है। वहीं दिन भर तेज हवाओं के साथ बारिश होने से ठंडक भड़ गयी जिससे लोग ठिठुरते नजर आये।