‘हिन्दी साहित्य सम्मेलन’, प्रयाग और शैक्षिक प्रतिष्ठान ‘एक्सीड-समूह’, प्रयागराज के संयुक्त तत्त्वावधान में ‘आज़ादी के अमृत महोत्सव’ के अवसर पर ‘स्वतन्त्रता का मूल्य और हम’ विषयक परिसंवाद-कार्यक्रम का आयोजन भाषाविज्ञानी और समीक्षक आचार्य पं० पृथ्वीनाथ पाण्डेय की अध्यक्षता मे हिन्दी साहित्य सम्मेलन के संग्रहालय-सभागार मे १३ अगस्त को अपराह्ण ३ बजे से होगा।
इसी अवसर पर ‘एक्सीड-समूह’ के संस्थापक श्री कुलदीप मिश्र समारोह के अध्यक्ष आचार्य पं० पृथ्वीनाथ पाण्डेय, प्रबन्धमन्त्री श्री कुन्तक मिश्र, डॉ० रहसबिहारी द्विवेदी, डॉ० एम० पी० तिवारी, डॉ० हरिनारायण दुबे, डॉ० रामकिशोर शर्मा आदिक साहित्य सम्मेलन के स्थायी समिति के स्थानीय और बाहर के सदस्यों को ‘हिन्दीभाषा-गौरव-सम्मान’ से आभूषित करेंगे।