कछौना (हरदोई): नगर पंचायत कछौना पतसेनी की ओर से परिषदीय विद्यालयों के छात्रों की जागरूकता रैली को अधिशासी अधिकारी अनुज अवस्थी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस रैली ने पूरे नगर में भ्रमण किया। बच्चों द्वारा अपील की गई कि हमारा वोट अमूल्य है। हमारे वोट से अच्छी सरकार बनेगी। 29 अप्रैल को “पहले मतदान फिर जलपान” का संकल्प लेकर लोकतंत्र को बेहतर करें।
इस रैली में कन्या जूनियर हाई स्कूल व प्राथमिक विद्यालय कछौना प्रथम के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। छोटे-छोटे बच्चे अपने हाथों में मतदाता जागरूकता की लिखी स्लोगन पट्टिका हाथ में लिए थे। इस अवसर पर नगर प्रमुख प्रतिनिधि विकास विश्वकर्मा, लिपिक जय बहादुर सिंह, सभासदगण अभय सिंह, प्रदीप गुप्ता, मेराज मंसूरी, धर्मेंद्र सिंह, कुर्बान, विनीत लाला सहित जागरूक नागरिक व संगठन के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।