विदेश मंत्री सुषमा स्‍वराज दक्षिण अफ्रीका की पांच दिनी यात्रा पर रवाना

विदेश मंत्री सुषमा स्‍वराज दक्षिण अफ्रीका की पांच दिन की यात्रा पर रवाना हुईं। एक ट्वीट संदेश में विदेश मंत्रालय के प्रवक्‍ता रवीश कुमार ने बताया कि श्रीमती स्‍वराज चार जून को ब्रिक्‍स देशों के विदेशमंत्रियों की बैठक में भाग लेंगी तथा भारत, ब्राजील और दक्षिण अफ्रीका मंच के विदेशमंत्रियों की बैठक की अध्‍यक्षता करेंगी।