- मल्लावां कोतवाली के बेरिया नजीरपुर में देशी शराब के ठेके के निरीक्षण पर पहुंचे थे युवक
- मापक यंत्रों द्वारा शराब की बोतलों से निकालकर मदिरा की कर रहे थे जांच पड़ताल
- सेल्समैन से मांगे 20 हजार रुपये तो लोगों को हुआ शक
- एक दोनाली बंदूक व बोलेरो बरामद
- सभी को पुलिस ने लिया हिरासत में ।
मल्लावाँ (हरदोई)- शराब की दुकान पर आबकारी अधिकारी बनकर पहुंचे पांच लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। यह लोग देशी शराब के ठेके पर आबकारी अधिकारी बनकर पहुँचे थे । एकाएक पांच युवक पहुंचकर मापक यंत्रों द्वारा शराब बोतलों से निकालकर उसकी जांच पड़ताल करने लगे और सेल्समैन से 20 हजार रुपये की मांग करने लगे । शक होने पर पुलिस को सूचना दी गयी तो मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनाली बंदूक व बोलेरो सहित पांच लोगों हिरासत में लिया है।
गुरुवार की दोपहर को कोतवाली क्षेत्र के गांव बेरिया नजीरपुर में देशी शराब ठेका है। उस पर सेल्समैन मुंशीलाल निवासी रुकनापुर रहता है । गुरुवार की दोपहर 12 बजे बोलेरो 30 डब्ल्यू 8180 पर सवार पांच युवक कोतवाली क्षेत्र के गांव राघौपुर निवासी सर्वेश पुत्र राजमंगल, सुदीप पुत्र रामवीर, शिवम पुत्र सर्वेश, मगराहा निवासी उदय प्रताप पुत्र विजय प्रताप, नेवादा निवासी विकास पुत्र रमेश पहुंचे और शराब की दुकान में घुसकर शराब की बोतलों से मदिरा निकाल कर मापक यंत्र द्वारा चेक करने लगे।
आरोप है कि मदिरा चेक करने के साथ ही दुकानदार से इन लोगों ने 20 हजार रुपये की मांग करनी शुरू कर दी। शक होने पर सेल्समैन ने मालिक उमेश को फोन कर घटना की जानकारी दी। उमेश ने पुलिस को सूचना दी सूचना पर पहुंचे उपनिरीक्षक योगेंद्र सिंह ने पांचों को दोनाली बंदूक, बोलेरो , मापक यंत्र व गाड़ी सहित हिरासत में लेकर के पूछताछ की जा रही है। इस बाबत कोतवाल दीपक सिंह रघुवंशी ने बताया मुकदमा दर्ज किया जाएगा।