टड़ियावां थाना क्षेत्र में बीती रात पिता व् पुत्र के बीच हुए वाद विवाद के बाद पिता ने फाँसी लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली।परिजनों ने पुलिस को सूचित किए बगैर आनन फानन शव का अन्तिम संस्कार कर दिया।
कस्बा निवासी शिवप्रसाद 50 पुत्र विहारी के तीन बेटे राहुल, रवी, सुमित एवं दो बेटी प्रियंका एवं प्रीती हैं।बेटे अविवाहित हैं।वहीं बेटी प्रियंका क़ी शादी 29 जून को होनी है।जिसकी तैयारियां चल रही थीं।शुक्रवार की देर रात बड़े बेटे राहुल से किसी बात को लेकर वाद विवाद हो गया।जिससे क्षुब्ध होकर घर से हरिहरपुर रोड पर स्थित अपनी मीठे की दूकान पर सोने जाने की बात कहकर चला गया।शनिवार की सुबह शौच के लिए गए ग्रामीणों ने गाँव के बाहर शिवाला मन्दिर के पास खड़े नीम के पेंड़ पर शव लटकते देखा।जानकारी मिलते ही परिजनों समेत ग्रामीणों की भीड़ लग गई।देखा गया मृतक ने अपने ही तहमद से फाँसी लगा ली।परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना आनन फानन सुबह ही शव का अन्तिम संस्कार कर दिया। वहीं थानाध्यक्ष अशोक यादव का कहना है कि घटना संज्ञान में नहीं है,यदि तहरीर मिलती है तो शव का पोस्ट मार्टम करवाया जाएगा।