वर्ष 2017-18 के चयनित अपने सांसद आर्दश गांव में मा0 सांसद अशुल वर्मा ने समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि ग्राम वासियों को कृषि, शिक्षा, बिजली, स्वास्थ्य, आवास, शौचालय तथा राशन से सम्बन्धित समस्याओं का प्राथमिता पर निराकरण किया जाये तथा गांव की विकास योजनाओं को भी समय से पूरा किया जाये। समीक्षा बैठक में मा0विधायक सदर नितिन अग्रवाल, मुख्य विकास अधिकारी आनन्द कुमार, उप कृषि निदेशक आशुतोष कुमार मिश्र , उपायुक्त मनरेगा सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी आदि मौजूद रहे।