मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से जरूरतमंदों को 84 लाख 39 हजार रुपये की आर्थिक सहायता जारी

मुख्यमन्त्री योगी आदित्यनाथ द्वारा मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से विभिन्न जनपदों के 72 जरूरतमंदों को 84 लाख 39 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई । ज्यादातर लाभार्थी कैंसर, हृदय, किडनी और लिवर की बीमारी से ग्रसित थे । मुख्यमन्त्री द्वारा जिन जरूरतमंदों की सहायता की गई, उनमें बस्ती के श्री चन्द्रपाल सिंह, शाहजहांपुर के श्री दीपक जायसवाल और फिरोजाबाद की श्रीमती ममता आदि शामिल हैं ।