शाहाबाद- उर्दू टीचर की नौकरी दिलाने के नाम पर एक महिला के साथ ठगी करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को बन्दी बना लिया है । सर्रा नीम तरोली बिलग्राम के आफाक मुम्बई में रहकर नौकरी करते हैं । उनकी पत्नी तहसीन बानो से शाहाबाद के मोहल्ला अल्हापुर का युवक दानिश पुत्र शाहिद किसी तरह से मिला और उर्दू टीचर की नौकरी का भरोसा दिलाते हुए दो साल पहले सत्तर हजार रुपये ले लिये थे । नौकरी ना मिलने पर महिला ने कई बार रुपये लौटाने का अनुरोध किया । लेकिन युवक ने उसके पैसे नही लौटाये । इस सम्बंध में महिला की शिकायत पर जालसाज युवक को बन्दी बना लिया गया है ।
Related Articles
पंचायत सेक्रेटरी समेत तीन ब्लाक कर्मियों पर जालसाजी की रिपोर्ट
December 24, 2017
0
फर्जी पत्रकार बनकर लूटपाट करने वाले दो युवक पकड़े गए
February 22, 2018
0
युवक की मौत के मामले में एक गिरफ्तार
June 22, 2018
0