जम्मू-कश्मीर पुलिस और सेना के कुपवाड़ा जिले में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच जारी गोलीबारी में दो-दो जवान शहीद हो गए । इस कार्रवाई में दो अन्य सुरक्षाकर्मी घायल भी हुए हैं । एक दिन पहले की शाम इस क्षेत्र में गोलीबारी के प्रारंभिक चरण में चार आतंकवादी मारे गए थे । मुठभेड़ स्थल से कल एक और आतंकवादी का शव मिला। इसे मिलाकर मारे गए आतंकवादियों की संख्या पांच हो गई। रक्षा सूत्रों के अनुसार गोलीबारी को अंजाम दे रहे कम से कम दो अन्य आतंकवादी इस क्षेत्र में मौजूद हैं ।