कुपोषित बच्चों, गर्भवती एवं धात्री महिलाओं का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण करने के साथ पोषाहार वितरित किया जाये:- पुलकित खरे

हरदोई- ग्राम स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी पुलकित खरे ने अपने गोद लिये बावन ब्लाक के ग्राम त्तौरा व भिठारी के आगंनबाड़ी केन्द्रों पर जाकर कुपोषित,अति कुपाषित, गर्भवती एवं धात्री महिलाओं के बारे में जानकारी ली ।

सबसे पहले जिलाधिकारी ग्राम त्तौरा पहुंच कर कुपोषित बच्चों का बजन कराया तथा बच्चों को खेल-खेल में शिक्षाप्रद दी जा रही सीख की जानकारी ली तथा बच्चों को हाथ धोने के बारे कैसे बताया गया इसके बारे में जिलाधिकारी ने अपने सामने कराया । उन्होने सीडीपीओ व एमओआईसी बावन को निर्देश दिये कि कुपोषित एवं अति कुपोषित बच्चों के बारे में समस्त जानकारी एक समान होनी चाहिए तथा कुपोषित बच्चों, गर्भवती एवं धात्री महिलाओं का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण करने के साथ पोषाहार दिया जाये ।

आंगनबाड़ी में कम स्थान की बात पर जिलाधिकारी ने ग्राम प्रधान पूनम सिंह व जिला कार्यक्रम अधिकारी से कहा कि केन्द्र के लिए अन्य स्थान का प्रस्ताव किया जाये तथा जो उचित कार्यवाही हो करना सुनिश्चित करें । जिलाधिकारी ने प्राथमिक विद्यालय त्तौरा की प्रधानाचार्य से कहा कि बच्चों को खाना खाने से पहले एवं शौच के बाद हाथ होने की आदत डाली जाये । जिलाधिकारी ने अतिकुपाषित बच्चों के सम्बन्ध में उनकी माताओं से बात की तथा समझाया कि अतिकुपोषित बच्चें को कुपोषण केन्द्र पर भर्ती कराना अति अवश्यक है इस लिए वह अपने बच्चों को तत्काल कुपोषण केन्द्र पर भर्ती कराये । उन्होने कहा कि भर्ती के दौरान बच्चे का पूरा इलाज करने के साथ पोषाहार एवं फल, दूध दिया जाता है तथा मां को आने-जाने का भत्ता भी दिया जाता है ।

इसके उपरान्त जिलाधिकारी ने उच्च प्राथमिक विद्यालय भिठारी के प्रागंण में स्थित आंगनबाड़ी केन्द्र पहुंच कर बच्चों का बजन कराया तथा सीडीपीओ व एमओआईसी के अभिलेखों से बच्चों के सम्बन्ध में किये गये कार्यो का मिलान किया । उन्होने यहां भी बच्चों को खाना खाने से पहले हाथ धोने के बारे में कैसे बताया गया जानकारी ली । स्कूल प्रागंण में हाथ धोने के लिए हैडवाश बनवाने के लिए जिलाधिकारी ने प्रधान एवं सिक्रेटरी को निर्देश दिये कि स्कूल में बच्चों के हाथ धोने के लिए हैडवाश बनवाकर नल लगवाये तथा जो शौचालय बन रहे है उनकी गुणवत्ता बनाये रखी जाये । इस अवसर पर जिलाधिकारी ने छोटे-छोटे बच्चों से फलों एवं जानवरों के बारे में जानकारी जिसे बच्चों ने भी उत्साहित होकर जिलाधिकारी को सही जबाव दिये ।

विद्यालय की चारदीवारी के किनारे-किनारे क्यारी बनाकर उनमें मौसमी फूल के पौधे लगवाने तथा विद्यालय के बाहर पानी के निकास में कूड़ा आदि डालने वालों के खिलाफ कार्यवाही करने के निर्देश जिलाधिकारी ने इंस्पेक्टर देहात कोतवाली को दिये । इसके उपरान्त जिलाधिकारी ने उच्च प्राथमिक विद्यालय में भोजन कर रहे बच्चों से हाथ धोकर खाना खाने के फायदे एवं मीनू के अनुसार मिड-डे मील मिलता है या नही इसकी भी जानकारी ली,बच्चों द्वारा बताया गया उन्हें मीनू के अनुसार भोजन मिलता है

ग्राम स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस के निरीक्षण के दौरान खण्ड विकास अधिकारी बावन श्रीकृष्ण पाण्डे, जिला कार्यक्रम अधिकारी सुरेन्द्र कुमार त्रिपाठी, एमओआईसी आशीष कुमार सहित सहायिका,आशा व आंगनबाड़ी आदि मौजद रहे।रिपोर्ट-बी जी मिश्र