माधौगंज कस्बे के सरस्वती शिशु मंदिर में ब्यापारी नेता नवल माहेश्वरी ने शोक सभा का आयोजन किया । शोक सभा में देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दो मिनट का मौन रखकर उनको श्रदांजलि दी गयी । विद्यालय के प्रधानाचार्य ने अटल जी की जीवनी पर प्रकाश डाला । नवल माहेश्वरी ने कहा कि बाजपेयी जी का सभी राजनैतिक पार्टिया सम्मान करती थी ।कांग्रेस की सरकार में अटल बिहारी बाजपेयी को विदेश मंत्री की जगह समस्या को सुलझाने के लिए भेजा था । पूर्व चेयरमैन हनुमान प्रसाद अग्रवाल ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धाजलि देते कहा कि बाजपेयी जी जब सदन में बोलते थे तो उनको सुनने के लिए सभी पार्टियां व् देश के लोग एकाग्र होकर बाजपेयी जी को सुनते थे। उनकी जगह कोई नही ले पायेगा ।इस मौके पर कमल महेश्वरी रामकुमार तिरपाठी प्रमोद जैन सूरज राठौर बालगोविन्द अतुल सोनी दिनेश गुप्ता पुष्पेंद्र किशन गुप्ता अजय गुप्ता संजय वर्मा,रामनन्दनी वर्मा सुलोचना माहेश्वरी बीना अग्नहोत्री सीमा गुप्ता उवर्शी माहेश्वरी मधुलिका त्रिवेदी ममता गुप्ता सुधा गुप्ता ने भी अटल जी को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी ।
पिहानी में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई के निधन पर भाजपा के कार्यकर्ताओं में ही नही वरन् जनज न में शोक की लहर है। पिहानी नगर के भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर स्थित पार्टी कार्यालय में एकत्र होकर पुष्प अर्पित किये। भाजपा नेता अवधेश रस्तोगी उनके स्मरणों पर प्रकाश डाला। इस मौके पर नगर अध्यक्ष आदर्श सिंह, मुजाबिर हुसैन जैदी, रामदास कटियार, रीतेश सिंह, अभिषेक शुक्ल,अरूणेश तिवारी, हिकमत अली अदि दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे। तथा नगर पालिका अध्यक्ष हाजी मो0 साजिद अंसारी ने भी श्रद्धेय अटल बिहारी बाजपेयी जी को भाव पूर्ण श्रद्धांजली अर्पित की।कैरियर पब्लिक स्कूल मल्लावां में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी को श्रद्धांजलि दी गई । इस मौके पर वरिष्ट पत्रकार अरविंद कुमार मिश्रा , विपिन कुमार सोनी , रियाज हुसैन , अनुराग मिश्र , संजय अवस्थी , अजय राठौर , कमलेश कुमार , शरद कुमार , अभिनव मिश्र , प्रधानाचार्य विनय मिश्र ,सर्जन सोनी सहित अन्य लोगो ने श्रद्धांजलि दी।
बघौली में प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी के निधन के सम्बन्ध में शोक सभा का आयोजन अपना पेट्रोल पंप पर किया गया जिसकी अध्यक्षता करते हुवे पत्रकार सुधीर अवस्थी परदेशी ने अपने संबोधन में श्री अटल बिहारी बाजपेयी को देश का सच्चा हितैषी एवम सामाजिक सौहार्द का प्रतीक बताया। उनके विचार एवम आदर्श समाज एवम राष्ट्र को हमेशा प्रेरणा देते रहेंगे। श्री अटल बिहारी बाजपेयी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवम दो मिनट का मौन रखकर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गयी,एवम दिवंगत आत्मा के लिए इश्वर से शांति प्रदान करने की प्रार्थना की गयी। ईश्वर उनकी आत्मा को शान्ति प्रदान करे।क्षेत्र के सामाजिक व प्रतिष्टित लोग व पत्रकार सुधीर अवस्थी, हसमत अली, जितेश कुमार, सोमेंद्र गुप्ता, गोगेन्द्र कुमार, वैभव सिंह, वर्तमान प्रधान विक्टोरिया गंज चंद्रकांत कुशवाह आदि उपस्थित रहे।
सवर्ण चेतना छा त्रसभा हरदोई के जिलाध्यक्ष आदर्श मिश्रा ने शहीद उद्यान मे भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व० अटल बिहारी बाजपेई जी के निधन पर ईश्वर से प्रार्थना की कि ईश्वर उनकी आत्मा को शान्ति और उनके परिवार को दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करे।करोडो भारतवासियो के दिलो मे राज करने वाले पूर्व प्रधान मंत्री एव राष्ट भक्त साहित्यकार तथा पत्रकार भारत रत्न अटल बिहरी बाजपेई जी के निधान पर गहरे शोक के साथ उन्हे सादर श्रद्वाजंलि दी।कहा कि ऐसे राज नेता जिन्होने देश को एकजुटता एक साथ ले चलने की बात रही देश मे अखण्डता कायम रखे इसके लिए कार्य किया।भारत इनके कार्यो को कभी भूल नही सकता वो हमेशा हमारे बीच मे यादो के साथ रहेगे।य़ोगेश सिह जिलाध्यक्ष ,छोटू वनिया उपाध्यक्ष,आशीष त्रिपाठी प्रदेश प्रभारी, प्राज्जल शुक्ला ,ऋतुराज त्रिपाठी ,विजय पा०डेय ,मोहित सिह,रोहित सिह, राज शुक्ला,हर्ष अवस्थी,अकित राम जी,राहुत आदि लोग मौजूद रहे।
मंगली पुरवा स्थिति श्री डाल सिंह मेमोरियल स्कूल में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेई जी के निधन पर शोक सभा का आयोजन किया गया विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर हुए देश के लिए अपूर्णनीय क्षति बताया। विद्यालय प्रबंधक अखिलेश सिंह ने कहा कि भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेई जी ने हमेशा समाज हित के लिए कार्य किया। वह प्रधानमंत्री रहते हुए उन्होंने देश को सर्वोच्च स्तर तक पहुंचाने का कार्य किया। सन 1998 में परमाणु परीक्षण भी अटल बिहारी वाजपेई जी की ही देन थी। इन्हीं की वजह से ही भारत परमाणु देश बना। इस मौके पर प्रबंधक अखिलेश सिंह, उप प्रबंधक मुकेश सिंह, प्रधानाचार्य लक्ष्मी देवी, भूमिका सिंह, मनसा बाजपेई, बीना गुप्ता, अंजली सिंह, अंकिता सिंह, स्वाति अवस्थी, शबनम, वर्षा गुप्ता, आरती वर्मा, रुपाली गुप्ता, प्रिया सिंह, देवेश प्रसाद सिंह, राम प्रकाश पांडे, अशोक गुप्ता, गुंजन सिंह आदि शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे ।
अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए सामाजिक संगठन क्रांतिकारी जनसंघर्ष मोर्चा की हरदोई जिला कमेटी द्वारा एक शोक सभा एवं कैंडल मार्च का आयोजन किया गया। शोक सभा में क्रांतिकारी जनसंघर्ष मोर्चा के सभी पदाधिकारियों ने आदरणीय अटलबिहारी वाजपेयी जी को श्रद्धा सुमन अर्पित किये और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की नगर के कंपनी गार्डन में पहले सुबह लगभग 11 बजे शोकसभा का आयोजन किया गया। इसके बाद शाम को नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए नुमाइश चौराहा,सिनेमा चौराहा और बड़े चौराहे तक कार्यकर्ताओं ने कैंडल मार्च निकाला ।