पॉलीथिन का प्रयोग न करने की ली शपथ

रामू बाजपेयी-

शिरोमणिनगर (हरदोई)- मंगलवार को शिरोमणीनगर स्थित आर बी इटर कॉलेज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जन्मतिथि पर संकल्प समारोह आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के तौर भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष आकाश मिश्रा मौजूद रहे ।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के द्वारा विद्यालय के बच्चो को पॉलीथिन का प्रयोग न करने के का संकल्प दिलवाया। विद्यालय के प्रबन्धक सतीश चंद्र त्रिवेदी ने बच्चो को संकल्प लेने के लिए प्रोत्साहित किया तथा पॉलीथिन से होने बाली हानियों से अवगत कराया। कार्यक्रम में अभिजीत दीक्षित संचालक शेष अवस्थी, श्याम सिंह, मयंक, विकास, अरविन्द निकेश आदि अध्यापक उपस्थित मौजूद रहे।