किसानों के विकास के लिए प्रतिबद्ध उत्तर प्रदेश सरकार जल की उपलब्धता हेतु कर रही काम

प्रदेश के 50 लाख किसानों को ड्रिप स्प्रिंकलर सिंचाई योजना का लाभ मिला है । मुफ्त बोरिंग योजना से सिंचाई के लिए जल की उपलब्धता अब आसानी से हो जाएगी ।

सरकार किसानों के लिए जल की उपलब्धता आसान करने की दिशा में सतत् कार्यरत है । जलशक्ति मंत्री डॉ० महेन्द्र सिंह के नेतृत्व में लघु सिंचाई विभाग द्वारा भूजल संवर्धन हेतु तालाबों का निर्माण कराया जा रहा है । वहीं जनपद लखीमपुर खीरी में अलफक्स बांध पर रिवर साइड बैंक प्रोटेक्शन के कार्य की परियोजना हेतु ₹ 80.38 लाख की धनराशि स्वीकृत की गयी । इसके अलावा जनपद रामपुर की तहसील बिलासपुर में नहर प्रणाली की पुनर्स्थापना हेतु ₹5 करोड़ की स्वीकृति भी प्रदान की गई।

हरदोई शाखा के किमी 159.291 से किमी 251.093 तक क्षमता पुनर्स्थापना की परियोजना हेतु ₹ 3.5 करोड़ की स्वीकृति प्रदान की गई।