रानी साहिबा कटियारी क्रिकेट क्लब का शुभारंभ ग्राम खैरूददीनपुर मे सोमवार को खंड विकास अधिकारी हरपालपुर वंदना जौहरी ने किया।इस मौके पर हुए मैच में दयालपुर ने करनपुर की टीम को 25 रन से हराया। टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दयालपुर के कप्तान संजय सिंह की टीम ने 16 ओवर में 113 रनों का लक्ष्य रखा।जिसके जवाब में करनपुर की टीम के कप्तान राहुल तोमर की पूरी टीम 88 रनों पर सिमट गई। मैन ऑफ द मैच दयालपुर टीम के कप्तान अनुज मिश्र व को घोषित किया गया। इस मौके पर घोड़ीथर के प्रधान मुकेश बाजपेयी, विकासखंड के सहायक लेखाकार सुनील यादव, तकनीकी सहायक धीरेंद्र कुमार, राजदेव यादव, ग्राम विकास अधिकारी सुशील मिश्रा ,सुशील सोमवंशी तथा क्रिकेट टूर्नामेंट के आयोजक सोनू यादव मौजूद रहे।
Related Articles
विधायक आशीष सिंह ने अस्थाई गोशाला का किया उद्घाटन
January 14, 2019
0
सचिवालय का विधायक ने फीता काट, किया उद्घाटन
October 24, 2018
0
राजवर्धन सिंह राजू ने सवायजपुर में किया बाला जी हॉस्पिटल का शुभारंभ
July 21, 2020
0