ग्रामीण अंचलों में भी वृक्ष भंडारे की धूम

शिव यादव (हरदोई)-

———————————————————–

उदित प्रताप सिंह ने अपने बाबा स्व0 कप्तान सिंह के नाम से कराया वृक्ष भंडारा

पौधा मित्र शिक्षक श्यामजी गुप्ता की मुहिम ला रही है रंग

जनपद के चतुर्थ वृक्ष भंडारे का शुभारंभ बावन विकास खंड के ग्राम नेवादा में रेडक्रॉस सोसाइटी के सचिव आलोक श्रीवास्तव, वरिष्ठ समाजसेवी राकेश पांडेय, पूर्व प्रधान राजेश सिंह तथा हर्षवर्धन सिंह ने ग्रामीणों को पौधे वितरित करके किया।
इस अवसर पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि पर्यावरण को संरक्षित करने के लिए पौधरोपण करना एक पुनीत कार्य है, पौधे हमारे मित्र होते है अतः अधिक से अधिक पौधे लगाकर पृथ्वी का श्रृंगार करना चाहिए। पौधरोपण की मुहिम के लिए उन्होंने युवाओं का आह्वान किया।

आयोजक युवा प्रधान आकाश सिंह और क्षेत्र पंचायत सदस्य उदित प्रताप सिंह ने कहा पौधरोपण वर्तमान समय की आवश्यक्ता है, भंडारे में पौधा वितरण के साथ साथ उसके संरक्षण का संकल्प भी कराया गया है

जनपद हरदोई में पौधरोपण की मुहिम संकल्प 1000 चला रहे शिक्षक श्याम जी गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि लोग पौधरोपण हेतु जागरूक हो रहे है व्यक्ति को जन्म दिवस, वैवाहिक वर्षगाँठ तथा अपने सभी मांगलिक कार्यक्रमो में पौधा रोपित करना चाहिए जिससे आगे आने वाली पीढ़ी को एक स्वस्थ पर्यावरण मिल सके। उन्होंने कहा कि जल्द ही जनपद हरदोई को हरा भरा शहर बनाया जायेगा।

टीम ने किया पौधरोपण
गाँव में पौधे रोपित कर लोगो को पर्यावरण से जोड़ने का प्रयास किया गया।
भंडारे में लगभग 750 पौधे वितरित वितरित किए गए।

फलदार पौधे हुए वितरित
वृक्ष भंडारे में आम, आंवला, जामुन, अमरुद,पीपल, बरगद, नीम, कंजी, पकरी, कदम्ब, चितवन, गोल्ड मोहर सहित कुल 17 प्रकार के पौधे वितरित किए गए।
वृक्ष भंडारे में शिक्षकों की मिशन रिस्माइल टीम ने सहयोग प्रदान किया।

कार्यक्रम में प्रमुख रुप से पंकज अवस्थी, विमलेश दीक्षित, शिव प्रकाश सिंह, गुरुलाल प्रधान, हेमेंद्र सिंह, हर्ष वर्धन सिंह, कुशल अवस्थी, अवनीश श्रीवास्तव, राजेश प्रधान, शबील खान, नीरज प्रधान, भोले प्रधान, कुलदीप द्विवेदी, नीरज अवस्थी, अखिलेश गुप्ता, नितीश मुखर्जी, अशोक सिंह , अरुणेश प्रताप सिंह, नत्थू प्रधान, सर्वेंद्र सिंह, रजनीश गुप्ता, अवनीश तिवारी,विमलेंदु वर्मा, गौरव मिश्रा, सचिन मिश्र, राजीव चौहान, सत्येंद्र श्रीवास्तव, मोहम्मद अली, अमित शुक्ला , अभिषेक गुप्ता, विनीत श्रीवास्तव, शिव प्रताप सिंह, आशीष शुक्ल, रोहित सिंह, सुमित सिंह, जयदीप सिंहः, नीरज मिश्र, आलोक मिश्र, दीपेंद्र सिंह, अनुराग वैश्य, अशोक कपूर, देवाशीष प्रताप सिंह सहित अनेको ग्रामवासी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के समापन पर राजेश सिंह पूर्व प्रधान ने सभी का आभार व्यक्त किया।