लावारिस अवस्था में जीआरपी को मिला बालक, पता कर परिजनों को सौंपा

कछौना(हरदोई): पुलिस की सक्रियता के चलते एक लावारिस लड़के को परिजनों के सुपुर्द किया गया। शुक्रवार को बालामऊ रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 3 पर एक लड़का लावारिस हालत में घूमता नजर आया जिसे राजकीय रेलवे पुलिस ने अपने सरंक्षण में लेकर परिजनों के सुपुर्द कर पुलिस के मानवीय चेहरे का परिचय दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार को बालामऊ रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म नंबर 3 पर एक 11 वर्षीय बालक लावारिस व बदहवाश हालत में कांस्टेबल शिशुपाल को घूमता हुआ दिखाई पड़ा। पूछताछ में बालक ने अपना नाम सुधीर गौतम पुत्र छोटेलाल निवासी ग्राम पूर्णिया थाना बांगरमऊ जिला उन्नाव बताया, साथ ही उसने बताया कि वह पढ़ाई के डर से भाग गया था। पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। सूचना प्राप्त होने पर अमर सिंह ने बालक को परिजनों के सुपुर्द कर दिया और बच्चे को भविष्य में इस तरह से कदम न उठाने की सलाह दी। पुलिस की सक्रियता के चलते बालक गलत हाथों में जाने से बच गया। पुलिस के इस सराहनीय कदम की बालक के परिजनों ने प्रशंसा की एवं बालक को लेकर अपने घर चले गए।

रिपोर्ट- पी. डी. गुप्ता