सिद्धान्त सिंह –
उत्तर प्रदेश व्यापारी कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष मनीष गुप्ता द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई। जिसमें मनीष गुप्ता ने बताया कि उत्तर प्रदेश व्यापारी कल्याण बोर्ड द्वारा प्रदेश के व्यापारियों और उद्यमियों की समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण किए जाने हेतु सभी जिलों के जिलाधिकारियों एवं नोडल अधिकारियों को निर्देश प्रदान किए गए हैं।
उपाध्यक्ष मनीष गुप्ता द्वारा बताया गया कि भ्रष्टाचार और व्यापारियों के उत्पीड़न के मामलों को बहुत गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। जिसमें पूर्व में मथुरा आगरा वह वाराणसी में असिस्टेंट कमिश्नर और डिप्टी कमिश्नर को निलंबित किया गया एवं नोएडा से बड़ी संख्या में करचोरी व व्यापारियों के उत्पीड़न की शिकायत प्राप्त होते ही उसकी जांच करवा कर दोषी पाए गए एडीशनल कमिश्नर, ज्वाइंट कमिश्नर डिप्टी, कमिश्नर असिस्टेंट कमिश्नर, को नोएडा में निलंबित कर दिया गया। यह आश्वासन दिया गया कि किसी भी दशा में व्यापारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा दोषी अधिकारियों के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी l