मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा राना ने समस्त उप जिलाधिकारी, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायत को निर्देश दिये है कि नोवल कोरोना की आपदा के प्रभावी नियंत्रण के उपायों का जनसामान्य में व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु अपने कार्यक्षेत्र में उपलब्ध पब्लिक एड्रेस सिस्टम (सार्वजनिक उद्घोषण प्रणाली के सम्बन्ध में निर्धारित प्रारूप पर सूचना (ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र की अलग-अलग) तत्काल प्रभाव से उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें और उक्त सूचना में सरकारी, अर्द्धसरकारी एवं निजी क्षेत्र के सभी फिक्स एवं मोबाइल पब्लिक एड्रेस सिस्टम को सम्मिलित कर लें।