मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 सूर्यमणि त्रिपाठी ने बताया है कि कोविड-19 महामारी में दूरभाष पर आम जनसामान्य को चिकित्सा परामर्श उपलब्ध कराने हेतु शिशु रोग विशेषज्ञ डा0 पंकज मिश्रा मो0नम्बर 9565834371, फिजीशियन डा0 प्रतीक नलवा मो0नं0-7985420470, ई0एन0टी0 सर्जन डा0 जगत नारायण तिवारी मो0नं0-9005684434, फिजीशियन डा0 आदित्य झिंगरन मो0नं0-7800770215, सर्जन डा0 सुरजीत सिंह मो0नं0-9415514134 तथा सर्जन डा0 अशोक प्रियदर्शी मो0नं0-9450377992 को जिला चिकित्सालय में तैनात किया गया है।
श्री त्रिपाठी ने नामित विशेषज्ञ चिकित्सकों को निर्देश दिये कि दूरभाष पर प्राप्त कॉलों पर परामर्श हेतु चाही गयी जानकारी प्राप्त कराना सुनिश्चित करें।