प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कराने वाली महिला और उसके प्रेमी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

हरदोई- पिहानी कोतवाली इलाके के डर्रा में अपने  ही पति की प्रेमी और बेटे के साथ हत्या करने वाली महिला और उसके फरार प्रेमी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।दोनों एक साल से फरार चल रहे थे और दोनों की गिरफ्तारी पर 25-25 का हजार इनाम भी पुलिस की तरफ से घोषित था।

दूरदर्शन के वन्स मोर में दिखेंगे युवा कवि अजीत शुक्ल

पुलिस लाइन में मामले का खुलासा करते हुए एसपी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि पिछले वर्ष 2017 को 13 अक्टूबर को पिहानी कोतवाली क्षेत्र के डर्रा निवासी शिवकुमार पाल 50 की सोते समय गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी।इसका मुकदमा मृतक के पुत्र ब्रजेश कुमार ने अपनी माँ नन्ही देवी उसके प्रेमी कल्लू और बहनोई छोटक्के जो कि हिस्ट्रीशीटर भी उसको 50 हजार रुपये की सुपारी देकर हत्या करा दी थी।इस मामले में मृतक की पत्नी नन्ही देवी व उसके प्रेमी कल्लू निवासी डर्रा तभी से फरार चल रहे थे।

ग्रामीण एवं शहरी परिवेश के विद्यालयों में होगा परस्पर आदान-प्रदान – पुलकित खरे

एसपी ने बताया कि दोनों की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे थे इसी बीच पिहानी कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक अमर सिंह रघुवंशी को मुखबिर से सूचना मिली कि दोनों गोपामऊ चुंगी पर कहीं जाने की फिराक में खड़े है तो पुलिस ने घेराबंदी करके दोनों को गिरफ्तार कर लिया।एसपी ने बताया कि दोनों को जेल भेजा गया है।दोनों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था।