आपके लिए सबसे ऊपर आपका धर्म कैसे

मणि प्रकाश तिवारी- 


हिन्दू विवाह कानून, छुआ -छूत खत्म करना , रामजी का तंबू में रहना , सती प्रथा का बंद होना , महिला के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर से सम्बंधित कानून , तलाक लेने की कानून में व्यवस्था यह सब नियम और कानून हमारे सनातन धर्म के खिलाफ है । पर यह सब हमने स्वीकार किया और कभी इसके लिए आवाज नहीं उठाई । क्योंकि जब तक राष्ट्र और मानवता है तभी तक हमारा धर्म भी है । लेकिन आज आपके लिए सबसे ऊपर आपका धर्म कैसे हो गया ? मित्र ! मेरे बंधु ! कल कोई खाना नहीं बनाने पर आपकी बेटी से, आपकी बहन से भी 3 बार तलाक बोल सकता है, कपडे में प्रेस नहीं होने पर भी 3 बार तलाक बोल आपकी बच्ची को बेसहारा छोड़ सकता है । अगर झुकेंगे नहीं तो टूट जाएँगे । आप सामने आएं मित्र । सही का साथ दें । धर्म के ठेकेदार उलेमा आदि द्वारा दिया चश्मा उतार इंसानियत , राष्ट्र और अपने परिवार के सुनहरे भविष्य को देखें । यह मठाधीश धर्म के ठेकेदार बस अपना स्वार्थ साध रहे हैं ।