बिलग्राम नगर के मोहल्ला सुल्हाड़ा में कल देर रात बहू ने अपनी सास सरस्वती उम्र करीब 80 वर्ष को जंजीर से इस तरह मारा कि सरस्वती का एक हाथ टूट गया ।
सरस्वती की बेरहम बहू ने सास को मारने के बाद ग्राम पसनेर में एक स्कूल के पीछे पड़े खाली खेत में उसे फेंकवा दिया । सुबह होने पर लोग जब खेतों की तरफ गए तो सरस्वती को खेत मे पड़ा देखा । इसके बाद उसे खेत से निकाला गया । जब उस महिला से पूछा गया तो उसने अपना नाम सरस्वती व पता बिलग्राम नगर मोहल्ला सुल्हाड़ा बताया । उसने अपने पुत्र का नाम सन्त कुमार बताया । बताने के अनुसार उस अधेड़ महिला ने अपनी बहू पर यह इल्जाम लगाया कि कल देर रात को मेरा लड़का कहीं गया था, तभी मेरी बहू ने मुझे जंजीर से बहुत मारा। वहीं के निवासी ने 100 नंबर को सूचना दी । मौके पर पहुंची डायल 100 गाड़ी उस अधेड़ को सीएचसी लायी, साथ मे सूचना देने वाला वसीम भी उस महिला के साथ आया । फिलहाल उस अधेड़ का सीएचसी में उपचार चल रहा है।