जनपद में शान्ति व्यवस्था बनाये रखने हेतु 30 सितम्बर तक लागू रहेगी धारा 144 :- संजय सिंह

अपर जिला मजिस्ट्रेट संजय कुमार सिंह ने अवगत कराया है कि 01 से 10 सितम्बर तक आयोजित होने वाले मोर्हरम, 02 से आयोजित होने वाले गणेश चतुर्थी पर्व के अवसर पर स्थापित होने वाले गणेश पूजा पंडालों व 12 सितम्बर 2019 तक आयोजित होने वाले गणेश विसर्जन शोभा यात्राओं के दौरान असामाजिक तत्वों द्वारा गड़बड़ी किये जाने की आशंका से इन्कार नही किया जा सकता है जिससे शान्ति भंग होने की सम्भावना है। इसी के दृष्टिगत जनपद में शासकीय व्यवस्थानुसार धारा 144 लागू की गयी है ।

उन्होने बताया कि जनपद में शान्ति व्यवस्था बनाये रखने हेतु 31 अगस्त से 30 सितम्बर 2019 तक धारा 144 लागू रहेगी और इस दौरान कोई भी व्यक्ति किसी प्रकार के आग्नेयास्त्र जैसे बन्दूक, पिस्तौल, रिवाल्वर, रायफल, बल्लम, भाला तथा धारदार हथियार एवं लाठी, डण्डा लेकर नहीं चलेगें और किसी भी सार्वजनिक स्थान पर पांच से अधिक लोग एकत्र नहीं होगें और बिना सक्षम अधिकारी की अनुमति के जनसभा, प्रचार प्रसार एवं जुलूस आदि नहीं निकाला जायेगा तथा किसी भी व्यक्ति द्वारा सड़को, रेलवे लाइन, बस मार्ग अथवा सार्वजनिक मार्गो को अवरुद्ध नहीं किया जायेगा। श्री सिंह ने कहा है कि धारा 144 का उल्लघंन करने वालों पर सुसंगत धाराओं में कड़ी कार्यवाही की जायेगी।