जिलाधिकारी पुलकित खरे ने अवगत कराया है कि विगत माह उप कृषि निदेशक, जिला समन्वयक आर्यावर्त ग्रामीण बैंक, पीडी, प्रभागीय वन अधिकारी, उप जिलाधिकारी सदर, जिला कमाण्डेण्ट होमगार्ड, अधिशासी अभियंता नलकूप, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, बन्दोबस्त चकबन्दी अधिकारी, ईओ नगर पालिका परिषद शाहाबाद, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, अधिशासी अभियंता विद्युत प्रथम, जिला कृषि अधिकारी एवं अग्रणी बैंक मैनेजर द्वारा आई0जी0आर0एस0 की लम्बित शिकायतों का निस्तारण कर आख्या प्रस्तुत की गयी हैं।
उन्होने बताया कि उक्त अधिकारियों द्वारा आई0जी0आर0एस0 की लम्बित निस्तारित शिकायतों की क्रास चेकिंग के लिए मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी, नगर मजिस्ट्रेट एवं जिला विकास अधिकारी को नामित किया गया है।
जिलाधिकारी ने कहा है कि क्रास चेकिंग के दौरान आईजीआरएस की निस्तारित शिकायतों में जिस अधिकारी की निस्तारण आख्या गलत पायी जायेगी उनके विरुद्ध कार्यवाही की जायेगी।