सैनी पुलिस और चोरों में हुई मुठभेड़, सात गिरफ़्तार

मुठभेड़ में घायल को जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती ।

कौशांबी : 14/07/2020 की रात लगभग एक बजे मुखबिर की सूचना पर सैनी कोतवाली की पुलिस सयांरा स्थित कृष्णा डिग्री कॉलेज के पास सैनी कोतवाली प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह, एसआई हेमंत मिश्रा, चौकी प्रभारी सिराथु आशुतोष द्विवेदी अपने हमराहियों के साथ कृष्णा डिग्री कॉलेज के पास पहुंच गये और चोरों को घेर लिया । चोरों ने अपने को घिरता देख पुलिस पर ताबड़तोड़ हवाई फायरिंग करना शुरू कर दिया ।

सैनी पुलिस ने जवाबी फायरिंग पर एक चोर के पैर पर गोली मारकर छः साथियों को दौड़ाकर पकड़ लिया । कुल सात लोगों को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया गया । गैंग के घायल साथी को सैनी पुलिस ने रात्रि में ही जिला अस्पताल में कराया । शातिर गिरोह के सदस्यों ने जनपद में कई बड़ी लूट, छिनैती, बाइक चोरी जैसी कई घटनाओं को अंजाम दिया था । सैनी पुलिस गिरोह के सदस्यों से जनपद में हुई घटनाओं का खुलासा करने के लिए गहन छानबीन व पूछ ताछ कर रही है ।

जिला ब्यूरो चीफ #IV24 न्यूज़ कौशाम्बी से मसुरिया दीन मौर्य की रिपोर्ट