कौशाम्बी : जिलाधिकारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि 13 अक्टूबर को सत्यनारायण पुत्र स्व. जागेश्वर प्रसाद निवासी ग्राम चकमाहपुर पाण्डेयमऊ का पुरवा, कष्णा नगर वार्ड नं0- 12 नगर पालिका भरवारी थाना कोखराज जनपद कौशाम्बी ने प्रार्थना पत्र दिया था कि प्रार्थी की बेटी पूजा प्रजापति उम्र लगभग 20 वर्ष को न्यू तेजमती अस्पताल मंझनपुर में बुखार व उल्टी की शिकायत पर दिनांक 21 अक्टूबर को भर्ती कराया था। अस्पताल के डॉक्टरों ने उसी दिन रूपया 45000 जमा कराने के बाद आई0सी0यू0 में डाल दिया। प्रार्थी ने कहा है कि दिनांक 23.09.2020 को बच्ची ने अपने परिजनो से मिलकर बताया कि डॉक्टर व अन्य स्टॉफ द्वारा उसके साथ रात्रि में गलत कार्य किया जाता है। अगर उसे बाहर नहीं निकाला गया तो ये लोग उसे जान से मार देंगे।
अगले दिन सुबह 05 बजे अस्पताल द्वारा बताया गया कि वह मर चुकी है। अस्पताल के मालिक डॉ0 अरविन्द कनौजिया जिला चिकित्सालय में तैनात है।जिलाधिकारी ने आदेशित करते हुए कहा है कि उपरोक्त प्रकरण गम्भीर प्रकृति का है। तथा उन्होने घटना की मजिस्ट्रेट जॉच हेतु निम्नवत टीम नामित करते हुए निर्देशित किया है कि समस्त संबंधित तथ्यों को पर्याप्त सुनवाई का अवसर देते हुए पूरे प्रकरण में दोषी ब्यक्तियों को चिन्हित कर अपनी तथ्यात्मक आख्या 03 दिन में प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। जॉच टीम में डॉ0 विश्राम यादव अपर जिलाधिकारी न्यायिक, डॉ0 छवि जौहरी उप मुख्य चिकित्साधिकारी, श्रीमती बिनीता जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी को नामित किया गया है।
जिला ब्यूरो चीफ एम डी मौर्य की रिपोर्ट