● लॉक डाउन से परिवारों में पैदा हो गयी भुखमरी
कौशाम्बी : गरीब परिवारों की मदद के लिए समाजसेवियों द्वारा घर घर राशन सामग्री का वितरण किया जा रहा है। जनपद के चायल तहसील के सैयद सरावा, कुडापर, चायल, कोइलहा एवं पुरामुफ्ती गांव में सैकड़ों परिवारों को शाह सफी मेमोरियल ट्रस्ट के कार्यकर्ताओं द्वारा लाकडाउन में लगातार राशन वितरण किया जा रहा है। राशन पाकर परिवार राहत महसूस कर रहा है।
कोरोना वायरस की वजह से लॉक डाउन में सबसे अधिक दिक्कत दिहाड़ी मजदूरों को हो रही है। जो लोग सुबह से शाम तक मेहनत करके शाम के खाने की व्यवस्था करते थे आज वह परिवार कहीं भी मजदूरी करने नही जा रहे हैं न कोई और काम कर पा रहे हैं ऐसी स्थिति में उनके परिवार में एक वक्त के खाने को खाना नहीं रह गया है। कई ऐसे परिवार हैं जो भुखमरी की कगार पर पहुंच गए थे, जिसकी जानकारी समाजसेवी दल के सदस्य के लोगों को हुई उन्होंने शाह सफी मेमोरियल ट्रस्ट की मदद से गरीब लोगों की मदद की। गरीबों की मदद करने के लिए मुहिम को आगे बढ़ाते हुए चायल इलाके के साजिद सईदी मैनेजर शाह साफी मेमोरियल ट्रस्ट ने पत्रकार शिव सागर मौर्य ,पत्रकार सुधीर सिंह अर्कवंशी व पत्रकार मोहम्मद ताज कि टीम का गठन राहत कार्य के लिए किया और स्वयं इस टीम के साथ मिलकर सैय्यद सरावां, कुड़ापुर चायल, कोइलहा व पूरा मुफ्ती में गरीबों व असहायों को खाद्य सामग्री पहुंचायी। जिसे पाकर लोगों के चेहरे पर खुशी सी झलक दिखाई दिया इस सहयोग की प्रशंसा करते हुए लोगों ने आशीर्वाद दिया।