भारत की मनु भाकर ने सिडनी में आई एस एस एफ जूनियर विश्वकप में अनमोल जैन के साथ मिलकर मिक्स्ड टीम 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीता। एक ही महीने में यह मनु का पांचवां अंतरराष्ट्रीय स्वर्ण पदक और मौजूदा टूर्नामेंट में तीसरा स्वर्ण पदक है। यह इस टूर्नामेंट में भारत का ओवरऑल सातवां स्वर्ण भी है। श्रेया अग्रवाल तथा अर्जुन बबूता ने मिक्स्ड टीम एयर राइफल स्पर्धा में कांस्य पदक हासिल किया। वहीं महिला स्कीट में जेनमैट शेखोन ने कांस्य पदक जीता जो उनके करियर का पहला अंतरराष्ट्रीय पदक भी है।
Related Articles
भारतीय रेलवे की महिला एथलीटों ने टीम स्पर्धा में जीता स्वर्ण और पुरुषों को मिला रजत
March 26, 2022
0
36वें राष्ट्रीय खेलों में महिलाओं की गोताखोरी में एक मीटर स्प्रिंगबोर्ड प्रतिस्पर्धा में महाराष्ट्र को स्वर्णपदक
October 7, 2022
0
विश्वकप में भारतीय निशानेबाज शहज़ार रिज़वी ने विश्व रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीता
March 4, 2018
0