वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूँ अशोक कुमार त्रिपाठी द्वारा थाना बिनावर का औचक निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के समय थानाध्यक्ष हरिभान सिंह व दिवसाधिकारी उ0नि0 अजय कुमार शर्मा थाना कार्यालय पर उपस्थित पाये गये । कार्यलेख/जी0डी0 का कार्य हैडमोहर्रिर 51 नरेश सिंह तथा सीसीटीएनएस कार्य कम्प्यूटर ऑपरेटर फईम अहमद द्वारा किया जा रहा था । पहरा पर हो0गा0 2042 प्रमोद कुमार सतर्क पाया गया । सर्वप्रथम थाना परिसर का भ्रमण करते हुए परिसर में खडे लम्बित माल मुकदमाती वाहनों को तरतीब से खडा करने एवं शीघ्र निस्तारण कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया । थाना कार्यालय के अभिलेखों/रजिस्टरों का निरीक्षण करते हुए लम्बित विवेचनाओं के सम्बन्ध में भी जानकारी की गयी । नकबजनी, चोरी, लूट, डकैती, हत्या एवं महिला सम्बन्धी अपराध की घटनाओं का शीघ्र अनावरण करते हुए प्रकाश में आये अभियुक्तों तथा लम्बे समय से वांछित व पुरुस्कार घोषित अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु कडे निर्देश दिये गये । थाने पर मौजूद पुलिस बल को क्षेत्र में भ्रमणशील रहते हुए नियमित रूप से गश्त करने, भूमि सम्बन्धी विवाद प्रकाश में आने पर तत्काल उचित कार्यवाही किये जाने एवं आगामी त्योहारों को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु भी निर्देशित किया गया ।
Related Articles
जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं द्वारा थाना जरीफनगर व थाना सहसवान का किया गया संयुक्त आकस्मिक निरीक्षण
August 24, 2019
0
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं द्वारा थाना उझानी का किया गया आकस्मिक निरीक्षण
September 12, 2019
0
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूँ अशोक कुमार त्रिपाठी द्वारा पुलिस मॉर्डन स्कूल में शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षकों को सम्मानित किया गया
September 5, 2019
0