राजधानी के लक्ष्मण मेला मैदान के समीप एसएसपी ऑफिस के पास बनाए गए रैन बसेरे का मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने गुरुवार देर रात औचक निरीक्षण किया । निरीक्षण के वक़्त प्रशासनिक अमले से डीएम अभिषेक प्रकाश, एसएसपी लखनऊ कलानिधि नैथानी और नगर आयुक्त इंद्रमणि त्रिपाठी आदि मौजूद रहे । सरकार में मन्त्री नगर विकास आशुतोष टंडन, जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह भी मौजूद रहे ।
निरीक्षण के दौरान रैन बसेरों में रह रहे गरीबों को सभी सुविधाएं प्रदान किए जाने के निर्देश मुख्यमंत्री महोदय ने दिए । श्री योगी ने अधिकारियों से प्रदान की रही सुविधाओं के बारे में जानकारी भी हासिल की और अधिकारियों आवश्यक निर्देश भी दिए ।