प्रयागराज का नासमझ मुख्य चिकित्सा अधिकारी

★ आचार्य पं० पृथ्वीनाथ पाण्डेय

प्रयागराज के सी० एम० ओ० चीफ़ मेडिकल ऑफ़ीसर (मुख्य चिकित्सा अधिकारी) डॉ० प्रभाकर राय से एन० डी० टीह्वी० के संवाददाता ने आज (३० मार्च) अपने चैनल पर रात्रि में १०.१२ बजे प्रश्न किया था– प्रयागराज में बहुत लोग दूर-दूर से आ रहे हैं, उससे प्रयागराज में ‘कोरोना’ का ख़तरा बढ़ सकता है क्या? उस प्रश्न के उत्तर में कथित सी० एम० ओ० ने उत्तर दिया था, “इसे वैज्ञानिक ही बता सकते हैं।”

ऐसे में प्रश्न है, “क्या उस नासमझ मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ० प्रभाकर राय को अपने पद पर बने रहने का अधिकार है?

(सर्वाधिकार सुरक्षित– आचार्य पं० पृथ्वीनाथ पाण्डेय, प्रयागराज; ३० मार्च, २०२१ ईसवी।)