राष्ट्रपति-चुनाव में जो बिडेन ने डोनाल्ड ट्रम्प की नींद हराम की

— आचार्य पं० पृथ्वीनाथ पाण्डेय

संयुक्त राज्य अमेरिका में इन दिनों राष्ट्रपति-पद के लिए चुनाव हो रहे हैं। चुनाव में रिपब्लिक पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रम्प और डेमोक्रटिक पार्टी के उम्मीदवार जो बिडेन/बाइडेन के मध्य काँटे का संघर्ष चल रहा है। चुनाव में अपनी बुरी स्थिति देखकर दूसरी बार ह्वाइट हाऊस में पहुँचने का ख़्वाब देख रहे ट्रम्प ने चुनाव में अनियमितता का आरोप लगाते हुए कुछ स्थानों पर पुन: मतगणना कराने की माँग की है। मतदान में धाँधली का आरोप मढ़नेवाले ट्रम्प ने सुप्रीम कोर्ट में अपना पक्ष प्रस्तुत करने की धमकी दी है।

राष्ट्रपति-चुनाव की नवीनतम स्थिति इस प्रकार है :–
जो बिडेन/बाइडेन को प्राप्त मतसंख्या– २६,८४, २००;
४९.८℅
डोनाल्ड ट्रम्प को प्राप्त मतसंख्या– २६,१७,०६२;
४८.६℅

जो बिडेन/बाइडेन की अग्रता बनी हुई है। जो बिडेन ट्रम्प से ६७,१३८ मतों से आगे हैं। जो बिडेन के राष्ट्रपति बनने की सम्भावना प्रबलतर दिख रही है। राष्ट्रपति बनने के लिए २७० सीटें चाहिए, जबकि जो बिडेन ने अभी तक २५३ और डोनाल्ड ट्रम्प ने २१४ सीटें प्राप्त कर ली हैं। इस तरह जो बिडेन अपनी विजय के प्रति विश्वस्त हैं और ट्रम्प के शब्दों में : मैं चुनाव जीत चुका हूँ।

प्रश्न है, जब ट्रम्प सम्पूर्ण मतगगणना किये बिना ही चुनाव जीत गये हैं तब वे आपत्तिजनक और अवैधानिक बातें क्यों कर रहे हैं?

(सर्वाधिकार सुरक्षित– आचार्य पं० पृथ्वीनाथ पाण्डेय, प्रयागराज; ५ नवम्बर, २०२० ईसवी)।