दर्जा राज्य मंत्री बी0एल0 वर्मा, जिलाधिकारी एवं एसएसपी बदायूँ ने हवन कर ककोडा मेला का किया उद्घाटन

दर्जा राज्य मंत्री श्री बी0एल0 वर्मा, जिलाधिकारी बदायूं कुमार प्रशांत एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूं अशोक कुमार त्रिपाठी द्वारा थाना कादरचौक क्षेत्र में लगने वाले ककोडा मेला का हवन कर उद्घघाटन किया गया । तदुपरांत स्थलीय निरीक्षण करने के पश्चात समस्त पुलिस/प्रशासनिक अधि0गण द्वारा ककोडा मेला को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु गोष्ठी की गयी जिसमें समस्त को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये ।

ककोड़ा मेला रुहेलखण्ड का सबसे विशाल मेला है इसकी विशालता के कारण इसे मिनी कुम्भ भी कहा जाता है । इस मेले में जनपद बदायूँ के आस-पास के जनपद के श्रद्धालु गंगा स्नान हेतु आते है तथा यह मेला लगभग 15 दिन तक चलता है । मेले में श्रद्धालुओं की भारी संख्या के दृष्टिगत मेला कोतवाली की स्थापना की गयी है । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा निरीक्षक राजीव शर्मा को मेला कोतवाली का प्रभारी बनाया गया है जिनके द्वारा सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इन्तजाम कराये गये है ।