भारतीय किसान यूनियन जनशक्ति, यूपी के प्रदेश प्रवक्ता बने कंचन गुप्ता

सिराथू, कौशाम्बी। जिलाध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन जनशक्ति कंचन गुप्ता को राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने यूपी प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किया है।

कंचन गुप्ता अभी कुछ महीने पहले ही भारतीय किसान यूनियन जनशक्ति के कौशांबी के जिला अध्यक्ष बने थे। जिला अध्यक्ष रहते हुए उन्होंने कौशांबी में किसानों की समस्या को खत्म करने में अपना अमूल्य योगदान दिया।

हर स्तर पर उन्होंने किसानों की समस्याओं को दूर करने का प्रयास किया। कंचन गुप्ता ने चाहे पीएम किसान सम्मान निधि न मिलने की समस्या रही हो, चाहे किसान क्रेडिट कार्ड हो ,धान बिक्री की समस्या रही हो ,चाहे यूरिया न मिलने की समस्याया रही हो,दूर करने का सराहनीय कार्य किया।

कंचन गुप्ता के इन सभी कार्यो को देखते हुए संगठन ने उनका कद ऊंचा करते हुए उन्हें प्रदेश प्रवक्ता मनोनीत किया गया। जिससे जिले सहित पूरे प्रदेश के किसानों में खुशियों की लहर दौड़ पड़ी।

वहीं कौशांबी जनपद में भारतीय किसान यूनियन जनशक्ति की कमान अब शिवम केसरवानी के हाथो सौंपी गई है। अब भारतीय किसान यूनियन जनशक्ति कौशाम्बी के जिलाध्यक्ष शिवम केसरवानी होंगे।