लूट करने वाले अन्तर्राज्यीय गिरोह का कौशांबी पुलिस ने किया पर्दाफाश

यूपी के कौशाम्बी जिले की थाना कोखराज क्षेत्र में 31 जनवरी की रात समय लगभग 03 बजे वाराणसी कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग के जहानाबाद के पास महाराष्ट्र से इनोवा कार से आये 03-04 अज्ञात बदमाशो द्वारा वाराणसी से आ रही काली रंग की स्कार्पियो यूपी 65 सीबी 0006 को ओवरटेक करके रोक लिया था। उसमे सवार अज्ञात बदमाशो द्वारा जान से मारने की नियत से स्कार्पियो के ड्राइवर विनोद कुमार राऊत पर हमला कर घायल कर देना एवं अन्य ड्राइवर हरिनाथ यादव का हाथ पैर बांधकर फेंक देना तथा स्कॉर्पियो सहित उसमें रखें 04 करोड रूपये लूटकर फरार हो गए थे।

इस सूचना पर तत्काल थाना कोखराज मे मु0अ0सं0 50/21 धारा 394 03-04 अज्ञात लुटेरों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर शीघ्र अनावरण हेत पुलिस अधीक्षक के निर्देशन मे टीमे गठित की गयी । पुलिस टीम द्वारा सघन पूछतांछ व अन्य महत्तवपूर्ण साक्ष्यो से घटना का खुलासा करते हुए लूट मे शामिल अंतरराज्यीय लुटेरे हरिनाथ यादव, हरिओम यादव, सुनील वर्मा महाराष्ट्, ग्यास बाबू मुम्बई सहित लूट के 20 लाख रूपये, स्कार्पियो भी बरामद कर लिया गया है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार राय थाना कोखराज, एस आई सिदार्थ सिंह,एस आई कामता प्रसाद मय हमराही प्रदीप कुमार पाण्डेय, चेतन बाबू, विजय सिंह, कां0 आशुतोष रंजन के अथक प्रयास से लूट की घटना का खुलासा हुआ।