यूपी के कौशांबी जनपद की सराय अकिल पुलिस ने पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत उनके पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी चायल के निर्देशन में थाना सराय अकिल में धारा 302 के अंतर्गत पंजीकृत अज्ञात हत्यारों ने 03 फरवरी को धारदार चाकू से गला रेत कर वृद्ध की हत्या का खुलासा 48 घन्टे के अंदर करते हुए साक्षियों के बयान, आला कत्ल बरामदगी एवं अन्य संकलित साक्ष्यो के आधार पर मृतक वृद्ध की कलयुगी बहू अभियुक्ता सुमित्रा पत्नी रेघई पासी निवासी अकबराबाद गुहौली थाना सराय अकिल जनपद कौशाम्बी का नाम प्रकाश मे आया। अभियुक्ता सुमित्रा का नाम प्रकाश मे आने के बाद मुखबिर की सूचना पर उसके गांव अकबराबाद थाना सराय अकिल से गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्ता सुमित्रा से घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ किया गया तो अभियुक्ता ने जुर्म को स्वीकार करते हुए कहा कि मेरे ससुर (मृतक श्रीनाथ) को लकवा मार दिया था, उनका साऱा ध्यान रखना (मल-मूत्र भी साफ़ करना) पड़ता था। मैं उनकी सेवा करते हुए बहुत परेशान हो चुकी थी और उसी दिन मेरे सिरे देवी आयी थी। देवी ने मुझसे कहा कि अगर तुम अपने ससुर श्रीनाथ की बली दो तो तुम्हारे संकट दूर हो जायेगें। और तुम्हारा परिवार सुखी होगा। देवी के कहने पर मैने अपने ससुर की धारदार चाकू से गला रेत कर हत्या कर दिया था। अभियुक्ता सुमित्रा के विरूध्द नियमानुसार कार्यवाही के उपरान्त माननीय न्यायालय के समक्ष भेज दिया गया है।
कौशांबी से ब्यूरो रिपोर्ट